Tuesday, 7 March 2017

हैंडबैग हेयरस्टाइल कभी देखा है आपने

हैंडबैग हेयरस्टाइल कभी देखा है आपने


 हैंडबैग हेयरस्टाइल कभी देखा है आपने?
नई दिल्लीः अपना हैंडबैग लीजिए, उसे खाली कीजिए और उसके चेन वाले हिस्‍से से उसे सिर पर पहन लीजिए. ये सब पढ़कर आप भी चौंक गए ना. लेकिन हाल ही में एक फैशन शो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला.
एक मॉडल ने लेडीज पर्स को सिर पर हैट की तरह पहन रखा था. पेरिस फैशन शो में मॉडल्स ने अलग-अलग रंग के हैंडबैग पहनकर रैंप पर वॉक किया. ये तो रैंप वॉक था लेकिन डिजाइनर्स इस बात को लेकर श्योर नहीं है कि ये हैंडबैग रीयल वर्ल्ड में कितना पसंद किया जाएगा.
डिजाइनर्स का मानना है कि हैंडबैग पहनकर चलने से ये फैशन ट्रेंड तो बन ही जाएगा साथ ही ये लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित भी करेगा. इससे आप चेहरे के दाग भी छिपा पाएंगे और बालों को डस्ट से भी बचा पाएंगे.

No comments:

Post a Comment